Showing posts with label kavita. Show all posts
Showing posts with label kavita. Show all posts

Monday, July 11, 2011

कविता : फल और सब्जियां

फल और सब्जियां
हरा , मुलायम सबसे सस्ता ,
है ये हरे पालक का  पत्ता .....|
हैं ये गाजर नारंगी और पीली,
मीठी मीठी और रंग रंगीली ..|
दातों को ये मजबूत है बनाती ,
आँखों की ये है ज्योति बढ़ाती |
शहरों में भरा है पानी बदबूदार,
करता है ये हम सबको बीमार .|
हम जीवन का एक लक्ष्य बनाये,
पेड़ पौधे हम सब सदा लगायें....|
नाम : पिंटू कुमार
कक्षा : 1st
सेंटर : अपना स्कूल , सरन भट्ठा

Sunday, June 26, 2011

कविता : बंदर मामा

बंदर मामा 
बंदर मामा चले विदेश.........,
पहन के अपने देश का वेश .|
तन पर कुरता पहन पजामा ...............,
इसी लिए कहते हम उनको बंदर मामा .|
चल रहे वो सीना तान ..,
यही उनके देश की शान .|



नाम : ज्योति 
कक्षा : 4th
सेंटर : अपना स्कूल , धामीखेड़ा

Friday, June 10, 2011

शीर्षक : तितली उडी

 तितली उडी
तितली उडी रंग - बिरंगी .....................,
ऊपर जब जाती तो लगती गोल फिरंगी |
नीचे पास में आती तो लगती प्यारी ..,
मन करता की कर लूँ इसकी सवारी   | 


नाम : लल्ले कुमार 
कक्षा : 1st 
अपना स्कूल दीप भट्ठा

Thursday, June 9, 2011

शीर्षक : लालची बिल्ली

 लालची बिल्ली 
एक बिल्ली बड़ी सयानी ,
रोज पिए चूहों के संग पानी | 
फिर भी पेट न भरता उसका ,
दिन भर करती वह अपनी मनमानी |
उछल कूद कर बिल्ली रोई ,
रोते- रोते ही वह सोई | 
सौ - सौ को उसने मारा  , 
बिल्ली अकेले भूंखी सोई 



नाम : सरिता देवी 
कक्षा : 8th  
अपना स्कूल , पनकी

शीर्षक : बिल्ली मौसी

 बिल्ली मौसी
बिल्ली मौसी बिल्ली मौसी ,
कहाँ गयी थी सुबह सुबह बाहर | 
बिल्ली ने मुंह में दबा के रखा था चूहा ,
मुंह खुलते ही वह निकला झट से बाहर | 




नाम : रानी देवी 
कक्षा : 2th  
अपना स्कूल , पनकी सेंटर 
कानपुर

Wednesday, June 8, 2011

शीर्षक : कौआ आया

 कौआ आया 
कांव - कांव  करता  कौआ आया ,
बड़े सवेरे कौआ आया | 
जल्दी उठो  हो गयी सुबह , 
देखो बाग में मच गयी पक्षियों की कलह |
चिड़ियाँ बोली चूँ-चूँ -चूँ  ,
कोयल बोली कूँ-कूँ-कूँ |
मैं भी बोली क्या है ? 
उठो-उठो भई शोर मचा है |
कांव - कांव  करता  कौआ आया ,
बड़े सवेरे कौआ आया | 



नाम : सरिता देवी 
कक्षा : 8th  
अपना स्कूल , पनकी पड़ाव ,
 कानपुर

शीर्षक : वीर जवान

 वीर जवान 
मत समझो हमको छोटा ,
हम हैं वीर जवान  |
हमको प्यारा देश हमारा ,
हमारा भारत देश महान | 



नाम : मैनुद्दीन 
कक्षा : 2th  
अपना स्कूल , पनकी पड़ाव 

Sunday, June 5, 2011

शीषक : गोल - गोल

 गोल - गोल 
गोल गोल नारंगी होता गोल ,
खट्टा -मीठा नारंगी गोल |
पापा लेकर आना जी बाल, 
मैं भी खेलूँगा फुटबाल | |

नाम : संतोष कुमार 
कक्षा : १ 
मेरा ब्रिक फील्ड

शीर्षक : ''अपने घर में खायेंगे ''

 ''अपने घर में खायेंगे ''
मामा के घर में जायेंगे ,
हलुवा-पूड़ी खायेंगे |
मामा यदि डांटेंगे , 
हम घर वापस आएंगे |
हाथों से हम बनायेंगे , 
फिर अपने घर में खायेंगे |



      नाम : संजय कुमार 
      कक्षा : १ 
     सेन्टर : मेरा ब्रिक फिल्ड 

Friday, June 3, 2011

शीर्षक : झूला

 झूला 
झूला झूल रही है , 
डाली झूला झुला रही है |
इस झूले में बड़ी मजा है , 
यह हमको आज पता चला है | 
नाम : रजनी 
कक्षा : 1  
सेंटर : मेरा ब्रिक फील्ड 
          चौबेपुर कानपुर

शीर्षक : हाथी राजा

 हाथी राजा 
हाथी राजा भले-भले  , 
सूंड हिलाते कहाँ चले ?  
हाथी राजा आये हैं मेरे पास ,
क्योंकि दिन है आज खास  | 
हमने बोला आओ बैठो मेरी कुर्सी में ,
कुर्सी बोली चर चर उनके बैठन में  |


नाम : रागनी देवी 
कक्षा : 1  
सेंटर : मेरा ब्रिक फील्ड 
           चौबेपुर , कानपुर

Wednesday, April 13, 2011

कविता : कोयल हूँ मैं कोयल

 कोयल हूँ मैं कोयल 

कोयल हूँ मैं कोयल हूँ ,
काली  काली कोयल हूँ |
हरे पेड़ों की डाल पर बैठती हूँ ,
सबको मीठे गीत सुनाती हूँ |
सबको मैं बहलाती हूँ ,
तभी तो सबके मन को भाती हूँ |
कोयल हूँ मैं कोयल हूँ  , 
काली काली कोयल हूँ |

नाम : शैलेश कुमार 
कक्षा : 5th 
सेंटर : अपना स्कूल ,
          कानपुर

Tuesday, April 12, 2011

कहानी : शेर की चतुराई कम न आई

शीर्षक : शेर की चतुराई काम न आई 
किसी एक जंगल में शेर , हाथी , बन्दर , खरगोश , गीदड़ , हिरन , सियार , बारहसिंघा आदि कई प्रकार के जानवर रहते थे | एक बार शेर ने घोषणा  की कि मैं इस जंगल का राजा हूँ , यदि जिसने मेरा कहना नहीं माना तो उसे अवश्य दंड मिलेगा , इतना कहकर वह वहां से चला गया | अगले दिन वह बहुत भूखा था , पर करता क्या ? उसके हाथ कोई शिकार भी नहीं लग रहा था | उसने सोचा कि मेरा कोई नौकर होना चाहिए , जो कि मेरे लिए शिकार लेकर आये और मैं अपना पेट भर सकूँ | तभी उधर से एक सियार निकल पड़ा , शेर ने सियार से कहा कि - क्या तुम मेरा नौकर बनना पसंद करोगे ? उसने जवाब दिया क्यों नहीं महराज ? शेर ने कहा कि तो जाओ अभी से काम करना शुरु करो | मेरे लिए कोई शिकार ढूंढ़कर लाओ | सियार शिकार की तलाश में निकल पड़ा | वह जा ही रहा था कि रास्ते में उसे एक गीदड़ मिला , उसने पूछा कि तुम कहाँ जा रहे हो ? उसने कहा कि मैं राजा का नौकर हूँ और उसके लिए शिकार ढूंढने जा रहा हूँ | गीदड़ ने कहा कि क्या तुमको यह नहीं पता की शिकारियों ने इस जंगल को चारों ओर से घेर लिया है ?सियार ने कहा कि मैं यह बात जाकर राजा को बताता हूँ | उसने जाकर सारी बात जंगल के राजा शेर को बताई | शेर यह बात सुन कर पहले तो घबरा गया और बाद में कहा कि चलो मैं चलकर देखता हूँ कि यह बात सच है या फिर झूठी है | इधर वह सियार के साथ चल पड़ा | उधर शिकारियों ने चारों तरफ से जाल बिछा दिया | जैसे ही शेर जाल के किनारे पहुँचा उसे तुरंत एक तीर लगा और वह वहीँ पर गिरकर बेहोश हो गया | शिकारी उसके पास आये और उसे ट्रक में लादकर लेकर चले गए | 




नाम : सूरज कुमार 
कक्षा : 4th  
सेंटर : अपना स्कूल 
         धामीखेड़ा







 

Monday, April 11, 2011

शीर्षक : मैं सबका जीवन

 मैं सबका जीवन 
पेड़ हूँ मैं पेड़ हूँ .........., 
कितना सुन्दर पेड़ हूँ | 
सबको ऑक्सीजन देना मेरा काम ........,
कार्बनडाईऑक्साईड देना आपका काम |
फल-फूल देता मैं तुमको...........,
मेरी छाया भाती सबके मन को | 
कितना अच्छा पेड़ हूँ ,
पेड़ हूँ मैं पेड़ हूँ  ........| 
बस मेरा एक ही सन्देश ...... ,
शायद आ जाये आपको होश  | 
यदि ज्यादा दिन हो आपको जीना . ,
 तो बीड़ी , सिगरेट मत पीना ........| 
 पेड़ - पौधे और अधिक लगाओ ,
 अपना जीवन और बढ़ाओ  .....|

  

नाम : शंकर कुमार 
कक्षा : 7th  
सेंटर : अपना स्कूल 
         कालरा प्रथम



 

Sunday, April 10, 2011

शीर्षक : नेता जी हैं बड़े निकम्मे

 नेता जी हैं बड़े निकम्मे 
नेता जी हैं बड़े निकम्मे ,
गरीब को बहुत सताते हैं | 
नेता जी कुर्सी पाते ही , 
जनता को भूल जाते हैं |  

गरीब बैठते हैं जमीन पर ,
नेता जी सोते हैं बेड पर | 
गरीब के घर में पड़ा है सूखा ,
उनका बच्चा मरता भूखा | 

नेता जी हैं घूस के प्यासे ,
गाँव में बूढ़े रातों-दिन खांसे |
आओ प्यारे साथी आओ ,
हम सब मिल एक आवाज लगाओ | 

गरीबी को दूर भगाओ ,
नेता जी को मार लगाओ | 
भ्रष्टाचार से मुक्ति पाओ ,
जीवन को खुशहाल बनाओ | 


नाम :  रामसिंह 
कक्षा :  8th 
स्कूल : स्वामीविवेका नन्द विद्यालय 
           लोधर , मंधना , कानपुर
 

Friday, April 8, 2011

शीर्षक : गोल-गोल भट्ठा कैसा ?

गोल-गोल भट्ठा कैसा  ?
गोल - गोल ये भट्ठा कैसा ? 
कमा रहे हैं बाबू  पैसा | 
काम करे है बच्चा - बच्चा , 
आलू खाना पड़ रहा हमको कच्चा | 
मुझको बता दो इसका हाल , 
आलू क्यों होता गोल मटोल ? 
क्योंकि सब बच्चे पढ़ते हैं भूगोल ,
बाबू नहीं रखते हैं मजदूरों का ख्याल | 
भट्ठा है यह एक धोखे जैसा , 
काम हम करें , बाबू कमाता पैसा |
अपने हाथों से ईंटें हमीं बनाते , 
फिर भट्ठे के अंदर हमीं पकाते |
मजदूर भाई काम करे हैं सारा ,
बाबू पैसा मारे सबका और हमारा | 
यह भट्ठा है कैसा ? 
जब चले तो लगता घड़ी के जैसा | 



नाम : अजय कुमार 
कक्षा : 5th  
सेंटर : अपना स्कूल 
         कालरा प्रथम

Wednesday, April 6, 2011

शीर्षक : बन्दर आया

कविता : बन्दर आया 
उछल कूदकर बन्दर आया ,
साथ में अपने तम्बू लाया | 
लम्बू ने भई टेंट लगाया , 
तब भालू ने टेंट में पेंट लगाया |
तभी दौड़कर आया बन्दर ,
सबको कर दिया जेल के अन्दर |
सबसे करवाया जेल में काम ,
तब से फैला उस जंगल में उसका नाम | 



नाम : अजय कुमार 
कक्षा : 5th  
सेंटर : अपना स्कूल 
         कालरा प्रथम 
 

Monday, April 4, 2011

शीर्षक : भ्रष्टाचार

 भ्रष्टाचार 
मरे को क्या मारते हो  ................ ,
वर्दी पहन लोगों पर रोब जमाते हो |
गरीबों पर करते हो अत्याचार  ...,
मर्द हो तो ख़त्म करो भ्रष्टाचार  | 



नाम : आशीष सिंह वर्मा 
कक्षा : 8th  
स्कूल : रामकृष्ण मिशन 
 

Tuesday, March 29, 2011

शीर्षक : पानी

पानी
पानी हूँ मैं पानी हूँ ,
मैं सबकी प्यास बुझाता हूँ | 
मुझसे ही सबका जीवन है , 
मैं न होऊं तो सबका जीना मुश्किल है | 
जिसने मुझको व्यर्थ किया ,
समझो उसने अपना आधा जीवन खोया |
जिसने मुझे व्यर्थ होने से बचाया ,
समझो उसने अपना पूरा जीवन पाया | 
पानी हूँ मैं पानी हूँ ,
इस धरती पर सबका जीवन हूँ | 



नाम : अंकित कुमार 
कक्षा : 4th  
सेंटर : अपना स्कूल ,
         धामीखेड़ा

शीर्षक : गर्मी आई

 गर्मी आई 
गर्मी आई गर्मी आई ,
साथ में अपने रंगरलियाँ लाई | 
गर्मी ने गरम-गरम हवा बहाई ,
गर्मी के दिन आम भी लाई  | 
बच्चे आम को खाते तोड़कर ,
बगिया वाला खदेड़े दौड़कर |
इस गर्मी में इधर-उधर जो घूमोगे ,
तो इस गर्मी में लू से बच नहीं पाओगे | 
गर्मी आई गर्मी आई ,
साथ में अपने रंगरलियाँ लाई | 


नाम : शंकर  कुमार 
कक्षा : 7th  
सेंटर : अपना स्कूल ,
          कालरा प्रथम