Tuesday, September 20, 2022

बच्चों भुल न जाना तुम अपना फर्ज निभाना

बच्चों भुल न जाना तुम अपना फर्ज निभाना 

हस-हस भोजन करते है जहां एकता की मिलती है शिक्षा
तुम शिक्षित बन के दिखाना बच्चों भुल न जाना 
एकता की शिक्षा देते हैं जहां 
बतलाते  हैं जीवन का भेद जहां 
तुम एकता बनाए रखना खुशहाली बनाए रखना 
 तुम अच्छे बन के दिखाना बच्चों भुल न जाना
गुरु दयालु हैं जहां के गिरते हुए को उठाते हैं वो
टुटे जो हौसला धीर बंधाते है वो
तुम ऐसे गुरु बन के दिखाना बच्चों भुल न जाना
सिखलाते है राष्ट्र प्रेम की शिक्षा जहां
भय दिखला के अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं जहां
तुम अनुशासित बन के दिखाना बच्चों भुल न जाना 
मिलती है जहां हर सच्चाई की राह 
तुम इन राहों पर चल के दिखाना
बच्चों भुल न जाना
गुंजती हैं जहां बच्चों की खुशी तुम ऐसा स्कूल बनाना
बच्चों भुल न जाना तुम अपना फर्ज निभाना 

                                                    Ranno Prajapati 
                                                     Class - 12th 
                                                Apna Skool, Kanpur 


Thursday, September 1, 2022

हौसला

 हौसला तुम में हैं |

अगर चाँद भी छू जाएगा |

भूमि बंजर हो या उषर | 

फूल भी खिल जाएगा |

हौसला तुम में है | 

अगर अँधेरे को चीर जाएगा | 

राहों में ठोकरों में खाकर | 

शिखर तक पहुँच जाएगा | 

मैं अँधेरे की रोशनी हूँ | 

अँधेरी भी क्या बुझा पायेगा | 

मैं पथ का पथिक हूँ | 

पत्थर क्या रोक पायेगा | 

हौसला तुम में हैं | 

अगर चाँद भी छू पायेगा |

हिम्मत तुम में है | 

अगर गिर कर उठ जायेगा |

मन तो है बहुत | 

आसमान को छू जाएगा | 

राहों में काटों को | 

हिम्मत से हटा पायेंगें | 

                                      अशोक कुमार 

                                        कक्षा - 10