Monday, March 22, 2021

छोटी सी आशा

हमें आशा  है कि एक दिन पढ़ जाऊँगा | 

जो सपना है वो पूरा कर पाऊंगा | 

चाहे कितनी मुश्किलों हों | 

उसका सामना कर पाऊंगा| 

देर से पढ़े तो क्या हुआ | 

जो मेहनत करे वह हमेशा सफल हुआ है | 

मन में ठानी है पढ़ना | 

तो जिंदगी में कई मुश्किलों से है लड़ना | 

जिन्दंगी में अच्छा बनाना है तो, 

हमें कुछ करना है | 

जिसने समय बर्बाद किया | 

अब हमें वह नहीं करना | 

सिर्फ हमें आगे बढ़ाना है | 

हमें आशा है की अपने लक्ष्य को पाऊंगा | 

समाज नहीं तो कम से कम अपने को बदल पाउँगा| 

उसके बाद समाज और अपने गांव के लिए कुछ करके दिखाऊंगा | 

हमें आशा  है कि एक दिन पढ़ जाऊँगा | 

जो सपना है वो पूरा कर पाऊंगा | 

                नाम: अशोक कुमार 

                कक्षा : 8

              अपना केंद्र, ततियागंज, कानपुर 


No comments:

Post a Comment