Thursday, September 19, 2013
Friday, September 6, 2013
शिक्षक दिवस समारोह(5 सितम्बर,2013)
" एक किरण उजाले की ओर"
शिक्षक दिवस समारोह के दिन सभी "अपना स्कूल" (जाग्रति बाल विकास समिति ) केन्द्रों के बच्चों ने जन जागरूकता रैली निकाली और अपने केंद्र के पास के चौराहों पर जाकर नुक्कड़ नाटक किया , जिसका विषय था "लड़कियों की शिक्षा ". (एक किरण उजाले की ओर) ।
25 वर्षों पूर्व जब "अपना स्कूल " का पहला केंद्र " दीप भट्टा भौती अपना
स्कूल" शुरू हुआ था वहां पर एक भी माँ -पिता अपनी बच्ची को केंद्र पर भेजने
को तैयार नहीं थे
लेकिन "अपना स्कूल" की संचालिका श्रीमती विजया
रामचंद्रन दीदी और कार्यकर्ताओ के 25 वर्षो के लगातार के प्रयास के बाद
"अपना स्कूल " के 25 केन्द्रों पर इस समय लगभग 650 बच्चे है. जिसमे 45 % लड़कियां और 55 % लड़के
पढ़ने आ रहे है . क्योंकि अगर घर की स्त्री साक्षर होगी ,तभी एक पूरा परिवार भी
शिक्षित होगा। जिससे एक शिक्षित समाज का निर्माण होगा। Friday, August 16, 2013
Monday, July 29, 2013
Friday, July 26, 2013
Apna Skool Kalra-1
ईट भट्टों पर शिक्षा से कोसों दूर रहने वाले बच्चे भी वहां चल रहे अपना स्कूल के प्रयास से अब शिक्षा के पास
Name- Vijay
Father's Name- Sri Rajaram
Mother's Name- Smt. Munni
Original Village - Tisiya , District-Narinavari , State -Jharkhand
Year of Birth- 2000
Age- 13 Year
Associated with Apna Skool Since Year - 2006
Class - 7
मैं लगभग 7 साल पहले सिर्फ भट्टे पर अपने भाई के साथ घोडा हाकने का काम किया करता था .एक दिन मैं अपने दोस्तों गुड्डू ,अजय ,आकाश ,शंकर के साथ खेल रहा था तभी एक आदमी हमारे पास आता हुआ दिखाई पड़ा, उस आदमी के साथ एक दीदी भी थी।हम सभी चिल्लाये भागो -भागो पकड़ने वाला आया। तभी उन्होंने कहा भागो मत मैं पकड़ने वाला नहीं हूँ तब हम लोग रुक गए ,फिर वो आदमी और दीदी हमारे पास आयी और उन्होंने पूछा क्या तुम पढ़ना चाहते हो ? कुछ समय हम सभी चुप रहे ,उन्होंने फिर से पूछा तब हम लोग बोले हाँ हम सभी पढ़ना चाहते है क्या आप लोग जानते है उन दीदी और आदमी का क्या नाम था ? उन दीदी का नाम विजया रामाचंद्रन दीदी और उस आदमी का नाम था शुक्ला भैया .और उस दिन से मैं और मेरे साथी स्कूल जाने लगे .मैंने कक्षा 5 तक कालरा अपना स्कूल में पढाई की उसके बाद अपना स्कूल के सहयोग से मेरा दाखिला चौबेपुर के प्राइवेट स्कूल आदर्श इंटर में हुआ .इस वर्ष मैं कक्षा 7 में पढ़ रहा हूँ .

Friday, July 5, 2013
Wednesday, June 12, 2013
निरंजन का अपने पिता और आस पास के लोगों की शराब छुड़वाने का सफलता भरा प्रयास
मेरा नाम निरंजन कुमार है ! मैं कक्षा 7 में पढ़ता हूँ ! मेरी माता का नाम
श्रीमती उर्मिला देवी और पिता का नाम श्री कृष्णा मांझी है ! मेरे 3 भाई और
6 बहने है ! मैं बिहार राज्य के जिला गया के ग्राम जमुआवा का रहने वाला
हूँ!
हमारे राज्य बिहार में रोजगार की कमी होने के कारण, मेरे पिता जी ठेकेदार से 10,000 रु. पेशगी लेकर उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर के थाना चौबेपुर क्षेत्र के देदूपुर भट्टे पर या वही के किसी दूसरे भट्टे पर ईट बनाने 6 महीने के लिए आते है ! मैं अपने भाई और बहनों के साथ जागृति बाल विकास समिति के अन्तर्गत 30 वर्षों चल से रहे अनौपचारिक केंद्र अपना स्कूल में प्रतिदिन पढ़ने जाते है !
मेरे पिता जी रोज शराब पीते थे और रोज घर पर लड़ाई करते थे ,आस पास के पड़ोसियों से भी लड़ाई करते थे ! तब अपना स्कूल में दीदी ने बाल सभा में बताया की अपने -अपने पिता और भाई को शराब पीने से मना करना है क्योंकि शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है ! तब उसी दिन जब मैं घर आया और अपने पिता जी से कहा की पिता जी शराब मत पीना क्योंकि शराब से कोई भी फायदा नहीं है वो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है! और अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हम आपसे दूर चले जायेंगे ! तब से मेरे पिता जी सप्ताह में 2 दिन शराब पीने लगे और धीरे धीरे अब उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया है ! उसके जो पैसे बच रहे है उससे परिवार के पालन पोसन को और बेहतर बनाने में लगा रहे ! मेरे पिता जो देखकर और समझाने पर मेरे जीजा ने भी शराब पीना बंद कर दी है ! और आस पास के लोग भी शराब छोड़ने की कोशिश कर रहे है !

Subscribe to:
Posts (Atom)