Friday, March 18, 2011

शीर्षक : बड़ा मजा आया

बड़ा मजा आया 
एक छोटी सी मछली ,
न थी उसके एक भी सहेली |
उस मछली को पापा ने पकड़ा ,
मम्मी ने काट के धोया |
दीदी ने छौंका लगाया , 
मोटू ने उसे पकाया | 
 मोटी ने जब उसे खाया , 
खाने में उसे बहुत मजा आया |



 नाम : दुर्गा देवी 
कक्षा : 2th   
सेंटर : अपना स्कूल , पनकी 

Wednesday, March 16, 2011

शीर्षक : पानी बरसा

पानी बरसा
झम-झम कर पानी बरसा , 
नहाने को मेरा मन तरसा | 
पशु-पक्षी का वन भीगा,     
बूंदे पड़ने से मेरा तन भीगा | 
अभी तो आ रहा होगा सभी को मजा , 
बीमार पड़ेंगे जब-तब मिलेगी सजा | 
क्योंकि यह है बारिश की ऐसी पारी ,
जो की पड़ सकती है हम सब पर भारी|




नाम : गंगा देवी 
कक्षा : 4th
सेंटर : अपना स्कूल ,
          पनकी

Saturday, March 12, 2011

शीर्षक : झंडा ऊँचा

 झंडा ऊँचा 
झंडा ऊँचा सबसे प्यारा ..................,
लगता हमको सबसे न्यारा  ............|
अपने से बड़ों के चरणों को छूकर ....,
आपस में सब रहें मिलकर ..............|
करें अच्छे से अच्छा काम ...............,
जिससे हो  अपने देश का नाम ........|
जब भी पढ़े कोई भी पर्चा ................,
उसमें हो सिर्फ अपने देश की चर्चा ...|
नाम : आकाश कुमार 
कक्षा : 2th  
सेंटर : अपना स्कूल 
           " पनकी " 

Friday, March 11, 2011

शीर्षक : खेती

खेती 
देखो कितनी प्यारी खेती .... ,
देखो कितनी न्यारी खेती ....|
फसल उगाकर देती खेती .... ,
कुछ न मोल लेती खेती .......|
हरी हरी लहराती खेती ........ ,
हरियाली फैलाती खेती ....... |
सबके मन को भाती खेती ... ,
देखो कितनी न्यारी खेती ....|

                      नाम  :  सुभाष 
                     कक्षा  : 5th         
                      सेंटर : पनकी सेंटर

Tuesday, March 8, 2011

शीर्षक : मेरी यात्रा

मेरी यात्रा 
मेरा नाम राम सिंह है | मैं कक्षा 8th  का विद्यार्थी हूँ | हमने आगरे में ताजमहल का नाम सुना था और उसकी फोटो देखी थी |  लेकिन यह नहीं सोचा था कि मैं आगरा घूमने जा पाऊँगा और वहां पर ताजमहल देखूंगा | लेकिन मुझे आगरा जाने का मौका मिल गया और मैंने वहां पर ताजमहल , बुलंद दरवाजा , जोधा का महल , लालकिला आदि देखा ,  जिन्हें  देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा | मेरा मन हो रहा था कि मैं वहीँ पर रुक जाऊं , लेकिन मैं अकेले कैसे रुक सकता था ? साथ में कोई तो होना ही चाहिए था | कुछ भी हो मैं दो दिन रुका बहुत मजा आया सभी लोगों के साथ आगरा घूमने में | यदि इस तरह का मौका फिर कभी मिला तो मैं जरुर जाऊंगा .........................|



 नाम : राम सिंह    
कक्षा  : 8th  
स्कूल : स्वामी विवेकानंद 
विद्यालय
          
 

Tuesday, January 25, 2011

शीर्षक : हमारे चित्र

नाम : भोला 
कक्षा : २


शीर्षक : मेरा चित्र

नाम : सुनैना देवी 
कक्षा : 1 
सेंटर  : अपना स्कूल ,
          अंकित ब्रिक फील्ड

Monday, January 24, 2011

शीर्षक : हमारा घर

 हमारा घर
नाम : अंकित कुमार 
कक्षा : 4th
सेंटर : अपना स्कूल 

Sunday, January 23, 2011

शीर्षक : खूब मजा आया

 खूब मजा आया 
इक दिन मैं बाजार गया ,
वहां से इक आलू लाया ..|
फिर मैंने काटा और उसे बनाया , 
रोटी के साथ खाने में बड़ा मजा आया .|

नाम : आकाश कुमार 
कक्षा : ३ 
सेंटर : अपना स्कूल , 
         पनकी .
         

शीर्षक : हमारे चित्र




नाम : शिवम कुमार 
कक्षा : 5th 
           अपना स्कूल