Monday, March 28, 2011

शीर्षक : होली आई

होली आई 
होली आई होली आई ,
फाल्गुन माह में होली आई |
होली में सब रंग खेलते ,
एक दूजे के गले लगते |
होली है एक अच्छा त्योहार ,
आओ सब मिलकर रंग खेलें यार | 
होली में सब मस्ती करते हैं ,
रात को बैठकर फाग गाते हैं | 
जो भी आता उसे रंग लगते ,
गुझिया , पापड़ सब हैं खाते | 
होली आई होली आई, 
सबके मन में खुशियाँ लाई | 



नाम : नाहिद 
कक्षा : 5th  
सेंटर : अपना स्कूल , 
          धामीखेड़ा

1 comment:

  1. वाह! बढ़िया लिखा है नाहिद ने... बहुत-बहुत बधाई!

    ReplyDelete