Monday, November 22, 2010

शिक्षा के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था

अपना स्कूल 
सेंटर : कालरा ब्रिक फील्ड 
           का एक द्रश्य

मेरा चित्र हमारी कहानी

नाम : निलेश कुमार 
कक्षा : 4th 
सेन्टर : अपना स्कूल 
           धामीखेडा

Sunday, November 21, 2010

शीर्षक : चूहा और बिलाई

 चूहा और बिलाई
 मेरी नानी ने एक बात बताई , 
जंगल में रहते थे चूहा और बिलाई | 
हाथी दादा ने अफवाह उड़ाई , 
कि चूहा-बिलाई की हुई खूब लड़ाई |
जब चूहा-बिलाई ने यह बात पता लगाई , 
दोनों ने हाथी को दी कड़ी सजा भाई |




नाम : कुलदीप शर्मा
कक्षा :   2               
            सेन्टर: अपना स्कूल 
पनकी      



शीर्षक : हमारे चित्र हमारी कविता



Tuesday, November 16, 2010

Saturday, November 13, 2010

शीर्षक : गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी
सितम्बर का महीना आया ,
गणेश चतुर्थी अपने साथ में लाया |
अब हम गणेश जी की मूर्ति लायेंगे ,
उनका दरबार खूब सजायेंगे |
नृत्य करेंगे , ढोल बजायेंगे ,
सुंदर-सुंदर राग से गीत गायेंगे |
गायेंगे भाई सब गायेंगे , 
गणपति बप्पा मौर्या चिल्लायेंगे |


नाम : उमेश 
कक्षा : 7th 
          अपना स्कूल , धामीखेडा

Friday, November 12, 2010

शीर्षक : बरसात आई

 बरसात आई
बरसात आई बरसात आई , 
झूम- झूमकर बरसात आई |
कडकडाती बिजली लाई ,
धड-धडाते बदल लाई |
झूम-झूमकर वर्षा लाई , 
चारों ओरहरियाली छाई |
कहीं घास हरी तो कहीं धान लग रहे हैं ,
झूम-झूमकर सभी जगह बादल बरस रहे हैं |


नाम : प्रकाश कुमार 
कक्षा : 5th 
        अपना स्कूल , धामीखेडा 

शीर्षक: बसंत ऋतु

बसंत ऋतु
बसंत ऋतु जब आती है ,
कोयल अपना गीत सुनती है |
बागों में जब वह जाती है ,
खूब मजे से गीत गाती है |
बसंत ऋतु जब आती है ,
हम सब को खूब लुभाती है |
बसंत ऋतु जब आती है ,
कोयल अपना गीत सुनाती है |

नाम : प्रकाश कुमार 
कक्षा : 5th
         अपना स्कूल , धामीखेड़ा