Thursday, October 24, 2013

कविता : बस्ता

बस्ता बेहद भारी है, 
कैसी यह लाचारी है।
उठाना इसे मजबूरी है, 
पढ़ना बहुत जरुरी है ।

नाम -  हालीदा  
कक्षा - 2 
अपना स्कूल पनकी पड़ाव  

कविता :धोबी 

धोबी आया ,धोबी आया 
साथ में अपने थैला लाया
थैले में  गंदे कपड़े लाया 
धो -धो कर उनको चमकाया 
घर -घर कपड़ों को पहुचाया
धोबी आया ,धोबी आया ।
नाम -अलका 
कक्षा - 4 
अपना स्कूल धामीखेड़ा 

Wednesday, October 23, 2013

Paintings

Name - Alka
Class-   IV
Apna Skool Dhamikheda 


Name - Anjali
Class-   V
Apna Skool Dhamikheda


Name - Sangeeta
Class-   V
Apna Skool Dhamikheda
Name - Kunti
Class-   IV
Apna Skool Panki 
Name - Seema
Class-   II
Apna Skool Kalra -III


Thursday, September 19, 2013

Jai Krishna


















Name- Roli
Class - V
Centre -Dhamikheda Apna Skool

Friday, September 6, 2013

शिक्षक दिवस समारोह(5 सितम्बर,2013)

" एक किरण उजाले की ओर"
शिक्षक दिवस समारोह के दिन सभी "अपना स्कूल" (जाग्रति बाल विकास समिति ) केन्द्रों के बच्चों ने जन जागरूकता रैली निकाली और अपने केंद्र के पास के चौराहों पर जाकर नुक्कड़ नाटक किया , जिसका विषय था "लड़कियों की शिक्षा ". (एक किरण उजाले की ओर)
 25 वर्षों पूर्व जब "अपना स्कूल " का पहला केंद्र " दीप भट्टा भौती अपना स्कूल" शुरू हुआ था वहां पर एक भी माँ -पिता अपनी बच्ची को केंद्र पर भेजने को तैयार नहीं थे
लेकिन "अपना स्कूल" की संचालिका श्रीमती विजया रामचंद्रन दीदी और कार्यकर्ताओ के 25 वर्षो के लगातार के  प्रयास के बाद "अपना स्कूल " के 25 केन्द्रों पर इस समय लगभग 650 बच्चे है. जिसमे 45  % लड़कियां और 55  % लड़के पढ़ने आ रहे है . क्योंकि अगर घर की स्त्री साक्षर होगी ,तभी एक पूरा परिवार भी शिक्षित होगा। जिससे एक शिक्षित समाज का निर्माण होगा।
                                                

Friday, August 16, 2013

Independence Day Celebration at Apna Skool


Detailed Programme:
12:00- 12:30 PM - Flag Hoisting
12:30- 02:30 PM - Various Competitions- Games, Drawing and Poem Recitation
2:30- 03:00 PM- Lunch
03:00- 04:00 PM- Cultural Programmes
04:00- 04:30 PM- Prize Distribution








Tuesday, July 30, 2013

                               
Apna Skool kid perform a song in the annual function of PRAYAS IIT KANPUR. 

Friday, July 26, 2013

Apna Skool Kalra-1

ईट भट्टों पर शिक्षा से कोसों दूर रहने वाले बच्चे भी वहां चल रहे अपना स्कूल के प्रयास से अब शिक्षा के पास
Name- Vijay
Father's Name- Sri Rajaram
Mother's Name- Smt. Munni
Original Village - Tisiya ,    District-Narinavari   , State -Jharkhand
Year of Birth- 2000
Age- 13 Year
Associated with  Apna Skool Since Year - 2006
Class - 7
मैं लगभग 7 साल पहले सिर्फ भट्टे पर अपने भाई के साथ घोडा हाकने का काम किया करता था .एक दिन मैं अपने दोस्तों गुड्डू ,अजय ,आकाश ,शंकर के साथ खेल रहा था तभी एक आदमी हमारे पास आता हुआ दिखाई पड़ा, उस आदमी के साथ एक दीदी भी थी।हम सभी चिल्लाये भागो -भागो पकड़ने वाला आया।  तभी उन्होंने  कहा भागो मत मैं पकड़ने वाला नहीं हूँ तब हम लोग रुक गए ,फिर वो आदमी और दीदी हमारे पास आयी और उन्होंने पूछा क्या तुम पढ़ना चाहते हो ? कुछ समय हम सभी चुप रहे ,उन्होंने फिर से पूछा तब हम लोग बोले हाँ हम सभी पढ़ना चाहते है क्या आप लोग जानते है उन दीदी और  आदमी का क्या नाम था ? उन दीदी का नाम विजया रामाचंद्रन दीदी और उस आदमी का नाम था शुक्ला भैया .और उस दिन से मैं और मेरे साथी स्कूल जाने लगे .मैंने कक्षा 5 तक कालरा अपना स्कूल में पढाई की उसके बाद अपना स्कूल के सहयोग से मेरा दाखिला  चौबेपुर के प्राइवेट स्कूल आदर्श इंटर में हुआ .इस वर्ष मैं कक्षा 7 में पढ़ रहा हूँ .