अपना स्कूल के सभी केंद्रों पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया और प्रभात फेरी भी निकाली गयी। बच्चों ने स्वयं अपने -अपने झंडे बनाये और पोस्टर बनाये जिसमे स्लोगन लिखे। सभी सेंटरों पर झंडा रोहण बच्चों और उनके अभिभावकों के द्वारा हुआ। बच्चों ने कविता ,देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। सम्राट सेंटर पर आई आई टी के छात्र मनीष जी और अपना स्कूल के पूर्व शिक्षक मोहित जी आये । बच्चों को गणतंत्र दिवस और संविधान के बारे में बताया और बच्चों से कई प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम के अंत में सभी को गाजर का हलुआ , जलेबी और मनीष जी ने सम्राट सेंटर पर सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की ।
Thursday, January 26, 2023
Monday, January 23, 2023
Vikram Pagaria (IIT Kanpur alumnus and Joint Director, National Health Authority, New Delhi) visited the Apna Skool center. (21 & 22 Jan. 2023)
Vikram Pagaria (IIT Kanpur alumnus and Joint Director, National Health Authority, New Delhi) visited the Apna Skool center. A number of issues pertaining to the admission of migrant children or brick kiln children to government schools were discussed with the "Basic Education Officer" So that the children of migrants workers working in brick kilns can also be linked with mainstream education as well as the children who are dropouts can be sent to school and enrollment in government schools can be increased. After this, Vikram Bhaiya ji met all the children in the center being run by Apna Skool in the brick kilns and asked them many questions, and made them do activities, Along with this, the children of Apna Skool gave a greeting card to Vikram Bhaiya.
Friday, January 13, 2023
ईट -भट्ठों पर विडियो शो और मजदूर साथियों के साथ बैठक
ईट -भट्ठों पर विडियो शो और मजदूर साथियों के साथ बैठक
अपना स्कूल परिवार के द्वारा शाम 5 बजे से 7 तक ईट -भट्ठों पर विडियो शो और मजदूर साथियों के साथ बैठक की जा रही है जिसमें बच्चों की शिक्षा ,बेटियों की शिक्षा ,मजदूरों के अधिकार ,एकता संगठन बनाने , भेदभाव और महिलाओं तथा पुरुषों दोनों के साथ परिवार नियोजन और उनके स्वास्थ्य पर चर्चा की जाती है . उनको जागरूक किया जाता है .
विडियो शो में कुछ इस तरह के विडियो दिखाए जाते है .
NATIONAL YOUTH DAY CELEBRATION
NATIONAL YOUTH DAY CELEBRATION
Monday, January 9, 2023
शोक समाचार
बड़े ही दुखी के साथ लोगों को जानकारी देना चाहती हूँ| कुछ वर्षो तक अपना स्कूल पनकी में सेंटर चल रहा था |वहाँ पर रहने वाली श्रीमती दयावती का देहांत दिनांक 7/01/23 को हो गया हैं| इनका देहांत छत्तीसगढ़ मे हुआ था| सब लोग ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें |
पनकी में जब अपना स्कूल की शुरुआत हुई तो इन्होंने अपना स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए और जिनके माता-पिता माइग्रेंट होकर छत्तीसगढ़ से कानपुर में कंस्ट्रक्शन का काम करने आते थे तो दयावती जी उनको समझाती थी की पढ़ाई का महत्व क्या हैं ?, हमें बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए क्यों भेजना चाहिए दयावती शिक्षाविद तो नहीं थी लेकिन उन्होंने शिक्षा के महत्व को अपने समुदायों के बीच में रखा और शिक्षा के महत्व के माध्यम से लोगों को जागरूक किया | और दयावती जी भले ही शिक्षित नहीं थी लेकिन वह लोगों के बीच में या समुदाय में शिक्षा का बीज बोना चाहती थी उनका मानना था " हमें रोटी, कपड़ा और मकान नहीं चाहिए | हमें अच्छी शिक्षा चाहिए | यदि मेरे बच्चों के पास अच्छी शिक्षा होगी तो हम आपसे रोटी, कपड़ा और मकान छीन लेंगे और शिक्षा को बच्चों तक पहुंचाने के लिए इन्होने अपना स्कूल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया | ताकि भट्ठे में, कोयले की खदान में,काम करने वाले और कंस्ट्रक्शन साइट के बच्चे और कूड़ा बीनने वाले बच्चो को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का हक़ मिल सके और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो।
Apna Skool Team, Kanpur
Saturday, December 31, 2022
Happy New Year 2023
Dear All Apna Skool children, wish you and your loved ones a prosperous, and peaceful New Year 2023, Let us all take a pledge on this New Year to share our love for all humanity, and show gratitude to our mother nature.
Monday, December 26, 2022
सबसे सुन्दर मेरा बाग (कविता)
सबसे सुन्दर मेरा बाग,
हरा -भरा रहता बाग I
सुन्दर -सुन्दर है पेड़ और पौधे ,
फूल लगे है प्यारे -प्यारे I
फूलों की है भर मार ,
केला ,आम ,सेब ,संतरा I
खा लो भर पेट अमरूद,
खुला है मेरा प्यारा भाग I
नाम - राजेंद्र
कक्षा - 5
अपना स्कूल चिरैया ,बिहार
Sunday, December 25, 2022
MERRY CHRISTMAS
Apna Skool students and team wish you a magical and blissful Christmas. May the joys of the season Fill your heart with goodwill and cheer. May the Chimes of Christmas Glory add up more shine and spread smiles across the mile,
Tuesday, November 15, 2022
Happy Children's Day
A celebration of Children's Day was held at Apna Skool in which children of Apna Skool played sports, followed by a discussion about Jawaharlal Nehru and his love for children.

















.jpg)

.jpg)

.jpeg)


