Thursday, June 5, 2025

World Environment Day 2025

 5 जून ,विश्व पर्यावरण दिवस पर अपना स्कूल कानपुर (उत्तर प्रदेश) और बिहार के सभी केंद्रों पर बच्चों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि पेड़ लगाना कितना जरूरी है। अगर पेड़ नहीं रहेंगे तो हमें ऑक्सीजन कैसे मिलेगी और बारिश भी समय पर नहीं होती है जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण ऐसा हो रहा है। इसलिए अगर हमें धरती को बचाना है तो दुनिया के हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए। आज का दिन सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार की तरह होना चाहिए, जैसे हम होली और दिवाली मनाते हैं। इसी तरह हमें विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाना चाहिए। हर घर से सभी को एक-एक पेड़ लगाना चाहिए। आज अपना स्कूल केंद्र के बच्चों ने एक-एक पेड़ लगाया है।अपना स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर चित्र बनाये और पेड़ लगाये।पिछले साल 5 जून को लगाए गए पेड़ों की देखभाल की जा रही है । देखा गया कि सभी पेड़ हरे-भरे हैं और बच्चे उन्हें समय पर पानी देते हैं, उनकी सुरक्षा करते हैं और पेड़ों की देखभाल करते हैं।बिहार और झारखंड के दोनों केंद्रों अपना स्कूल पिपरा रजौली केंद्र और अपना स्कूल कनीकेंड झारखंड केंद्र पर बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताया गया।बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर चित्र बनाये और पेड़ लगाये।




No comments:

Post a Comment