Friday, September 16, 2011

कहानी : भूखा शेर और चालांक लोमड़ी



भूखा शेर और चालांक लोमड़ी
एक शेर जंगल में घूम रहा था | उसको बहुत तेज की भूख लगी हुई थी | वह भोजन की तलाश की में इधर - उधर पूरे जंगल में घूम रहा था | जब उसे खाने को कुछ ना मिला तो वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया | फिर वहीँ से एक लोमड़ी गुजरी | उसने शेर को उदास बैठे देखा | वह तुरन्त समझ गयी की शेर इस समय भूखा है | वह शेर के पास गयी और बोली क्या आपको भूख लगी है | शेर ने कहा हाँ | फिर लोमड़ी ने कहा चलो कहीं चलकर शिकार करते हैं | ऐसा उसने इसलिए कहा क्योंकि लोमड़ी को भी भूख लगी थी और वह शेर का सहारा लेना चाहती थी | वे दोनों शिकार पर निकल गए | थोड़ी ही देर में उन्हें एक हिरन दिखाई पड़ा और उन दोनों ने उसका शिकार कर लिया और उन दोनों ने भर पेट भोजन किया | 
                                                                       
नाम : विशाल कुमार 
कक्षा : 2nd 
सेंटर : अपना स्कूल , धामीखेड़ा

No comments:

Post a Comment