Pages
Wednesday, March 31, 2021
होली का त्यौहार
होली का त्यौहार आया,
खुशियों का बहार लाया ,
रंगों का त्यौहार है होली ,
सदियों का त्योहार है होली ,
होली में लोग एक दूसरे से मिलते है ,
और कीचड़ , मिटटी से होली खेलते है ,
उन लोगों को समझाना है,
खुशियों कई तरह से मानना है,
घर में रोये बीबी और बच्चे ,
और पति उनसे करते शराब के नशें ,
होली में किसी को दुख मत देना ,
सभी के साथ ख़ुशी के साथ मानना है होली ,
नाम: अशोक
कक्षा: 8
अपना स्कूल , तातियागंज, कानपुर
होली
होली आई , होली आई ,
देखो कितनी खुशियाँ लाई ,
रंगों का यह खेल है पुराना ,
एक ही रंग में रंग जाए जग सारा,
भेद-भाव की मिटा दीवार,
खेलेंगें हम रंग -गुलाल,
आपस में सब बैर मिटा ,
रंगों के संग है प्यार बटा ,
होली आई , होली आई ,
नाम: जूली
कक्षा : 7
अपना स्कूल , तातियागंज, कानपुर
Sunday, March 28, 2021
Celebration of Holi
जल
जीवन का आधार जल है |
जल है तो बेहतर कल है|
जल नहीं तो मरना पल-पल है|
बूँद -बूँद करना संचय जल का ,
युवा, ब्रद्ध , माताओं , बहनों,
अब तो मानों कहना ,
प्रथ्वी की अमूल्य धरोहर जल है ,
यदि न हुआ संरक्षित जल,
तो मुश्किल होगा मिलाना जल ,
सोच हर पल , और हर वक्त,
नाम: स्नेह कुमारी
कक्षा: 7
अपना केंद्र, कानपुर
Friday, March 26, 2021
Wednesday, March 24, 2021
पृथ्वी
पेड़-पौधे है पृथ्वी में ,
सबका जीवन है पृथ्वी में ,
शिक्षक रहते है पृथ्वी में ,
सैनिक रहते है पृथ्वी में,
मम्मी रहती है पृथ्वी में,
पापा रहते है पृथ्वी में ,
पानी मिलता है पृथ्वी में,
खाना मिलता है पृथ्वी में,
जानवर रहते है पृथ्वी में,
वैज्ञानिक रहते है पृथ्वी में ,
गायक रहते है पृथ्वी में ,
वस्तुएं मिलती है पृथ्वी में ,
सबकुछ मिलता है पृथ्वी में ,
नाम: प्रभा
कक्षा : 7
अपना स्कूल, कानपुर
Monday, March 22, 2021
छोटी सी आशा
हमें आशा है कि एक दिन पढ़ जाऊँगा |
जो सपना है वो पूरा कर पाऊंगा |
चाहे कितनी मुश्किलों हों |
उसका सामना कर पाऊंगा|
देर से पढ़े तो क्या हुआ |
जो मेहनत करे वह हमेशा सफल हुआ है |
मन में ठानी है पढ़ना |
तो जिंदगी में कई मुश्किलों से है लड़ना |
जिन्दंगी में अच्छा बनाना है तो,
हमें कुछ करना है |
जिसने समय बर्बाद किया |
अब हमें वह नहीं करना |
सिर्फ हमें आगे बढ़ाना है |
हमें आशा है की अपने लक्ष्य को पाऊंगा |
समाज नहीं तो कम से कम अपने को बदल पाउँगा|
उसके बाद समाज और अपने गांव के लिए कुछ करके दिखाऊंगा |
हमें आशा है कि एक दिन पढ़ जाऊँगा |
जो सपना है वो पूरा कर पाऊंगा |
नाम: अशोक कुमार
कक्षा : 8
अपना केंद्र, ततियागंज, कानपुर
Saturday, March 20, 2021
Friday, March 19, 2021
Thursday, March 18, 2021
कविता
हमारा बचपन क्या फिर वापस आएगा |
हमें खुशियाँ और मम्मी का प्यार दे पायेगा |
शायद वह मेरा बचपन फिर वापस लौटा दे |
हम बचपन में माँ की लोरी सुन सके,
दोस्तों के साथ गिल्ली- डुंडा खेल सकें.
बरसात में पानी का बरसना,
दोस्तों से मिलने के लिए तरसना,
हमें बारिश में ही सिखाया है.
नाम: मुकेश कुमार
अपना केंद, कानपुर
Monday, March 15, 2021
Saturday, March 13, 2021
कवि
काश मै भी कवि बन जाऊं |
नई- नई कविता लिख पाऊँ|
काश मै भी कवि बन जाऊं |
कवि महान होते है |
नहीं समय अपना खोते है |
नहीं जान पता कोई |
कब सोते है कब जागते है |
नई- नई कविताओं से |
दिशा- दिशा चमकाऊँ |
नाम : रोहित कुमार
कक्षा: 9
अपना स्कूल, तातियागंज , कानपुर
Friday, March 12, 2021
पेड़
पेड़ से हमें फल मिलता है |
पेड़ से हमें सब्जी मिलती है |
पेड़ से हमें सब्जी मिलती है |
पेड़ से हमें लकड़ी मिलती है |
पेड़ से हमें गोंद मिलता है |
पेड़ से हमें पेंसिल मिलती है|
पेड़ से हमें पेंसिल मिलती है |
पेड़ से हमें पत्तियाँ मिलती है |
नाम: अजीत कुमार
कक्षा: 4
अपना स्कूल, ततियागंज, कानपुर
Tuesday, March 9, 2021
Monday, March 8, 2021
काले बादल
काले - काले बादल आते |
प्यारे- प्यारे बादल आते |
रंग- बिरंगें बादल आते |
चादर ओढ़े बादल आते |
कैसे तुम आते हो |
कैसे तुम जाते हो |
कभी सूरज को,
कभी चंदा को
अपने साथ लाते हो |
नाम: मुस्कान
कक्षा: 2
अपना स्कूल, सम्राट
Saturday, March 6, 2021
तितली रानी
तितली रानी तितली रानी |
कितनी प्यारी कितनी सयानी |
रंग- बिरंगे पंख सजीले |
लाल, गुलाबी नीले-पीले|
फूल- फूल पर जाती हो |
गुण- गुण गीत सुनाती हो |
नाम: परदेशी
कक्षा: २
अपना स्कूल हीरा, कानपुर
Friday, March 5, 2021
तितली
तितली रानी तितली रानी.
तुम कहाँ से आई हो.
पंख तुम्हारे रंग- रंगीले.
पंख चुराकर लाई हो.
तुम फूलों से रस चुराती.
अपनी भूख मिटाती.
तुम्हें देखकर सब लोग दौड़े.
तुम तुरंत दौड़ जाती हो.
तितली रानी तितली रानी.
तुम कहाँ से आई हो.
नाम: रानी
कक्षा: 7th
अपना स्कूल कालरा-3rd
Wednesday, March 3, 2021
मित्र
मित्र हमारे प्यारे है.
मित्र हमारे न्यारे है.
हर दम साथ निभाते है.
सदा प्रेम से रहते है .
मित्र हमारे हर सुख- दुःख में ,
मिलकर हाथ बढाते है.
पक्का मित्र वही होता है .
जो मुसीबत में काम आये.
मित्र हमारे प्यारे है.
मित्र हमारे न्यारे है.
नाम: रानी कुमारी
कक्षा : 7th
अपना स्कूल कालरा -3rd

























